जामुडिया में एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ एक गिरफतार, कार भी जब्त

जामुडिया में एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ एक गिरफतार, कार भी जब्त

क्रान्ति शिंग जामुडिया:३० ०४. २०२२ – अवैध रूप से गांजा तस्करी के खिलाफ जामुडिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जामुडिया थाना पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस घटना में उत्तम गोराई नाम के एक स्थानीय व्यक्ति को एक चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग और जामुडिया पुलिस ने शुक्रवार की रात जामुडिया के बीजपुर दक्षिण पाड़ा में संयुक्त अभियान चलाया और इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। उत्तम गोराई के घर के सामने उनके ही चार पहिया वाहन में गांजा भरकर रखा गया था। बाद में भारी पुलिस बल ने जाकर पूरे घर की तलाशी ली। एक क्विंटल तीन किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार उत्तम को आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी l इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!