रांनीगंज एवं जामुड़िया भाजपा शहर मण्डल की नई कमिटी गठित

रांनीगंज एवं जामुड़िया भाजपा शहर मण्डल की नई कमिटी गठित

रांनीगंज क्रान्ति सिंह :- भाजपा जिला कमिटी की ओर से जामुड़िया तथा रांनीगंज के शहर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कि गई है। रांनीगंज मण्डल एक के अध्यक्ष देवजीत खां को बनाया गया, जबकि सुनील साव, अजित केशरी, सुनीता क्याल, रवि केशरी, नमिता साव एवं नरेश साव को उपाध्यक्ष, जबकि विवेक बाउरी एवं तपन चक्रवर्ती को महासचिव बनाया गया। चंद्र शेखर मण्डल, शंकर साव, किशन कुमार मण्डल, बप्पा दे, शोभा यादव तथा विकास बर्मन सचिव चुने गये, वहीं सुभाशीश दे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नए कमिटी के पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर देवजीत खां ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक जुट हो कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रकल्पों की जानकारी लोगो को प्रदान कर वह सुविधा दिलानी प्रथमिकता होगी। दूसरी और जामुड़िया शहर मंडल के अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा नेता रंजीत गांधी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत गांधी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्रा, सन्नी सिंह, रामसाही साहू, रेणुका महतो और अनिरुद्ध पासवान को नियुक्ति किया गया है। महासचिव पद पर दिवाकर सिंह और तोतन मोदक को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर विजय दे, दिनेश दे, अशोक नोनिया, दुलाल बाउरी, सरस्वती कोड़ा और राजकुमार कोड़ा को नियुक्त किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के लिए रतन साव को नियुक्त किया गया है। जामुड़िया नगर मंडल के नए अध्यक्ष रंजीत कुमार गांधी ने कहा कि नए सिरे से मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति एक साधारण प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया प्रति तीन साल बाद किया जाता है। आसनसोल लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने की उद्देश्य से अब कार्य करने की जरूरत है। नई कार्यकारिणी अब नए सिरे से संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में अभी से ही कमर कस कर उतरेगी और फिर से प्रधानमंत्री को आसनसोल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके उपहार देकर सम्मानित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!